चंद्र ग्रहण 2018: सावधान शाम 5.18 मिनट पर शुरू हो गाया चंद्रग्रहण, क्या करें क्या ना करें, पूजा स्थल में रख दें तुलसी के पत्ते

इस साल का पहला चंद्रग्रहण कल यानि की आज 31 जनवरी को पड़ रहा है। माघ शुक्ल पूर्णिमा को लगने वाले इस चंद्रग्रहण के बारे में ज्योतिषयों का कहना है कि इस ग्रहण का संयोग 150 सालों बाद आया है। यह चंद्रग्रहण भारत के साथ साथ अन्य कई देशों में भी पूर्ण रूप से दिखाई देगा।
चंद्रग्रहण 2018 की अवधि तकरीबन पौने तीन घंटे होगी। ज्योतिषियों का कहना है कि तकरीबन इस दिन 12 घंटे तक भगवान के दर्शन नहीं करने चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो यह अशुभ माना जाता है।
चंद्रग्रहण का सूतक आज सुबह 8 बजकर 15 मिनट से शुरू हो गाया है। ज्योतिषियों की मानें तो सूतक काल कुछ लोगों के लिए नहीं माना जाता है। इन लोगों में छोटे बच्चे, बुजुर्ग व ऐसे लोग जो बीमार हों, उनके लिए सूतक नहीं माना जाता है। अगली स्लाइड में जानिए, चंद्रग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए:

31 जनवरी को लगने वाले चंद्रग्रहण के बारे में बताया जाता है कि कुछ कार्य नहीं करने चाहिए। इन कार्यों में भगवान की मूर्ति को छूना, किसी नुकीली चीजों का इस्तेमाल करना, भोजन करना, प्रेग्नेंट महिलाओं का बाहर निकलना आदि शामिल हैं।
माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा दिन बुधवार 31 जनवरी 2018 को ग्रस्तोदित चंद्रग्रहण लगेगा। यह चंद्रग्रहण खग्रास अर्थात पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। भारतीय मानक समय के अनुसार इसका स्पर्श 05:18 शाम को मध्य 07:00बजे मोक्ष 08:42 बजे रात में होगा।
इस ग्रहण का स्पर्श तो पुष्य नक्षत्र में होगा जो श्लेषा नक्षत्र में समाप्त होगा। इस प्रकार पुष्य एवं श्लेषा दोनों नक्षत्रो के जातकों को और कर्क राशि वालों को प्रभावित करेगा। ग्रहण का सूतक 9 घंटे पूर्व सुबह 08:35 बजे से लग जाएगा।
इस ग्रहण का स्पर्श तो पुष्य नक्षत्र में होगा जो श्लेषा नक्षत्र में समाप्त होगा। इस प्रकार पुष्य एवं श्लेषा दोनों नक्षत्रो के जातकों को और कर्क राशि वालों को प्रभावित करेगा। ग्रहण का सूतक 9 घंटे पूर्व सुबह 08:35 बजे से लग जाएगा।
इस खग्रास चन्द्र ग्रहण को पूरे भारतीय भू भाग से देखा जा सकता है। यह चन्द्र खग्रास चन्द्र-ग्रहण पूर्ण चन्द्र ग्रहण होगा और ग्रहण लगे हुए ही चन्द्रमा दिखाई देना शुरू होगा। भारत के अधिकांश भागो में ग्रहण लगे हुए चंद्रमा दिखाई देगा। ग्रहण का मध्य एवं मोक्ष पूरे भारत मे दिखाई देगा। इलाहाबाद में चन्द्रोदय शाम को 5:40 बजे से ही ग्रहण दिखाई देगा जबकि लखनऊ में 5:41 पर ग्रहण लगा ही चंद्रमा दिखाई देगा।
0 comments:
Post a Comment